हिंदू धर्म में जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और दीर्घायु, स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना का दिन माना जाता है। इसलिए कई परिवार जन्मदिन पर विशेष पूजा, हवन और आशीर्वाद समारोह कराते हैं।
जन्मदिन पर कौन-सी पूजा की जाती है?
1. गणेश पूजन
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से की जाती है।
2. नवग्रह पूजन
जन्म कुंडली के ग्रहों की शांति और शुभ फल प्राप्ति के लिए।
3. आयुष्यमान पूजा (आयुष्य होम)
लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के लिए।
4. महामृत्युंजय जप
रोग, संकट और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए।
5. सत्यनारायण कथा (वैकल्पिक)
विशेष जन्मदिन, 18वां, 25वां, 50वां या 60वां जन्मदिन आदि पर।
________________________________________
जन्मदिन पूजा सामग्री सूची
भगवान स्थापना हेतु
• चौकी
• पीला या लाल वस्त्र
• भगवान गणेश की मूर्ति/चित्र
• भगवान विष्णु/शिव का चित्र
• कलश
• नारियल
• पीपल और आम के पत्ते
• गंगाजल
पूजन सामग्री
• रोली
• कुमकुम
• हल्दी
• चंदन
• अक्षत (चावल)
• मौली (कलावा)
• जनेऊ 5
• सुपारी 5
• पान 5
• लौंग 1pec
• इलायची 1pec
पुष्प सामग्री
• फूल
• माला
• गुलाब की पंखुड़ियाँ
• तुलसी दल
दीप एवं आरती सामग्री
• घी का दीपक
• रुई की बत्ती
• कपूर
• धूप
• अगरबत्ती
• घंटी
पंचामृत हेतु
• दूध
• दही
• घी
• शहद
• शक्कर
नैवेद्य (भोग)
• फल
• मिठाई
• बताशे
• मिश्री
• पंचमेवा
हवन सामग्री (यदि हवन हो)
• हवन कुंड
• हवन सामग्री
• घी
• जौ
• तिल
• कपूर
• आम की समिधा
________________________________________
जन्मदिन पूजा की विधि
1. स्नान और संकल्प
सुबह स्नान कर स्वच्छ या नए वस्त्र पहनें।
2. गणेश पूजन
सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें।
3. कलश स्थापना
गंगाजल युक्त कलश स्थापित करें।
4. नवग्रह एवं इष्ट देव पूजन
अपने इष्ट देव तथा नवग्रहों की पूजा करें।
5. महामृत्युंजय मंत्र जप
कम से कम 108 बार जप करना शुभ माना जाता है।